स्कूल से छात्रों को घर वापस ले जा रही जीप पलटी , बच्चो में मची चीख पुकार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल से छात्रों को घर वापस ले जा रही जीप पलटी , बच्चो में मची चीख पुकार
बैतूल 17 सितंबर 2022 -  बैतूल - भोपाल नेशनल हाइवे 69 पर शाहपुर के समीप स्‍कूल के बच्‍चों को लेकर जा रही जीप निशाना जलाशय के पास पलट गई। जीप में निजी स्कूल गुड शेफर्ड में नर्सरी से कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले 18 बच्चे सवार थे। इस हादसे में दो बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य 16 को मामूली चोट लगी। राहगीरों की मदद से बच्चों को जीप से बाहर निकाला गया और शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर के गुड शेफर्ड स्कूल में देसावाड़ी समेत अन्य गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। परिजनों के द्वारा एक जीप किराये पर लगाई गई है, जिससे बच्चों को स्कूल ले जाने के साथ ही वापस घर पहुंचाया जाता है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब 12.15 बजे 18 बच्चों को जीप क्रमांक एमपी 28 बीडी 0172 में बिठाकर चालक दीनदयाल खेड़ले गांव की ओर जा रहा था। तभी मार्ग में निशाना जलाशय के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मार्ग से गुजर रहे सोनू राठौर, ललित राठौर, पहलवान सिंह ठाकुर समेत अन्य की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में जय विकास मलैया, मोक्षिता वर्मा, आर्यन वर्मा, कुबेर वर्मा, दीपांशी चौरे, वंश चौरे, अंश चौरे, पुष्पांजलि चौरे सहित अन्य शामिल हैं। शाहपुर के अस्पताल में सभी घायलों का उपचार करने के बाद गंभीर रुप से घायल भूमि उर्फ परी पिता सुनील चौरे उम्र चार साल और सोनाक्षी पिता सुनील उईके उम्र 12 साल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य को छुट्टी दे दी गई। हादसे को लेकर स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वाहन स्कूल का नहीं है। परिजनों ने बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए एक निजी वाहन किराये पर रखा है। इसलिए जवाबदारी केवल वाहन चालक की है।

शाहपुर थाना प्रभारी एस.एन. मुकाती ने बताया कि मिशनरी द्वारा संचालित गुड शेफर्ड स्कूल के बच्चे ग्राम बरेठा , देशावाड़ी , माली सिलपटी , भयावाडी के निवासी हैं। जीप के चालक के खिलाफ तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH