प्रदेश में मंगलवार को क्या रहा कोरोना का रफ्तार , देखे आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 22-07-2020 4:42:10 PM
रायपुर 22 जुलाई 2020 - छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 115 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।
जिसमे रायपुर से 50, कोण्डागांव से 23, बिलासपुर से 08, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरिया व नारायणपुर से 05-05, कांकेर से 04, दंतेवाड़ा व जांजगीर-चांपा से 03-03 बीजापुर, दुर्ग व बलरामपुर से 02-02, बस्तर, सुकमा व सरगुजा से 01-01 संक्रमित शामिल है सभी पॉजीटिव मरीजों को ईलाज के लिए अलग अलग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
मंगलवार को 72 वर्षीय एक महिला जिसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में 20 जुलाई को भर्ती किया गया था उनकी देर रात मौत हो गई। महिला उच्च रक्तचाप तथा डायबिटीज तथा पूर्व में टी.बी. से पीडित थी।














