आबकारी उप निरीक्षक का घिनौनी करतूत , नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया फिर ,,

मध्य प्रदेश , 22-07-2020 4:09:54 PM
Anil Tamboli
आबकारी उप निरीक्षक का घिनौनी करतूत , नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया फिर ,,
उज्जैन 22 जुलाई 2020 - मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक एक्साइज सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने नाबालिग नौकरानी के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है . नाबालिग ने पुलिस से अपने यौन शोषण की शिकायत की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आबकारी उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन को उज्जैन पुलिस ने जाल बिछाकर  गिरफ्तार किया है. आरोपी आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन ने घर में काम करने वाली 17 साल की नौकरानी के साथ 11 महीने से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया था . पंकज जैन को उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस ने होटल मधुबन से गिरफ्तार किया है।

नाबालिग ने सोमवार को सीएसपी डॉ रजनीश कश्यप के पास शिकायत की थी कि आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन उसके साथ 10-11 महीनों से दुष्कर्म कर रहा है, कई बार उसने घर पर और होटल में शारीरिक संबंध बनाए हैं ।

इसके अलावा किशोरी के अश्लील वीडियो भी पंकज जैन ने बना रखे थे. पंकज जैन अश्लील वीडियो भेज कर किशोरी के साथ उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था. परेशान होकर किशोरी ने सीएसपी से मामले की शिकायत की थी.

किशोरी ने यह भी बताया था कि मंगलवार को जैन ने उसे होटल मधुबन में बुलाया है. इस पर मंगलवार को पुलिस टीम पहले से ही होटल मधुबन में तैयार खड़ी थी. जैसे ही जैन वहां पहुंचा और किशोरी के रूम में गया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है.

पंकज जैन की होटल में एंट्री भी दर्ज नहीं थी. इस पर पुलिस ने होटल के मैनेजर और कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है. इसके अलावा डीवीआर और रजिस्टर भी जब्त किए गए हैं ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH