भारी बारिश के चलते दीवार ढहने से 3 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत , राहत कार्य जारी , CM ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारी बारिश के चलते दीवार ढहने से 3 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत , राहत कार्य जारी , CM ने जताया शोक
लखनऊ 16 सितंबर 2022 -  लखनऊ में भारी बारिश के हाल बेहाल है और यहां कई मकानों की दीवार ढह गई है। लोगों का बहुत नुकसान भी हो गया। यहां हजरतगंज कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी से 10 लोगों के मौत की जानकारी आ रही है। सीएमओ के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन महिलाएं, चार पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। वहीं बचाव को तेजी देने के ल‍िए दिलकुशा में NDRF को बुलाया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि हजरतगंज इलाके में दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। यह एक घर की दीवार थी। इस घटना में दो बच्चों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हजरतगंज में यह हादसा भारी बारिश की वजह से हुआ है। लंबे इंतजार के बाद लखनऊ में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन ने दीवार का मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। सीएम योगी ने खुद डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। बारिश के कारण राहत कार्य में दिक्कत हो रही है।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में कई पुराने मकान हैं। यह घर करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है। बारिश से घर की पूरी दीवार गिर गई, जिसमें 10 लोग दब गए। हजरतगंज के इस इलाके में काफी छोटी गलियां हैं, जिससे बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में दीवार गिरने की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH