देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में संक्रमित लोगों का आंकड़ा पहुँचा रिकार्ड स्तर पर , पढ़े देश मे कोरोना का पूरा अपडेट ,,
देश , 22-07-2020 3:44:07 PM
नई दिल्ली 22 जुलाई 2020 - देश में कोरोना संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के करीब पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मरीज आए, 28,472 ठीक हुए और 648 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है. इनमें चार लाख 11 हजार 133 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 53 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 28 हजार 732 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त चार लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.














