पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के लिए मेडिकल आफिसर ने मांगे 20 हजार की रिश्वत , EOW ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के लिए मेडिकल आफिसर ने मांगे 20 हजार की रिश्वत , EOW ने किया गिरफ्तार
सीधी 15 सितंबर 2022 -  EOW टीम रीवा ने सीधी जिले के रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट बनाने के एवज में रिश्वत की मांग किया था। इस कार्रवाई के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि राजेश यादव पुत्र रमेश यादव ने ईओडब्ल्यू रीवा में शिकायत किया था कि उसके भाई सुरेश यादव की 18 अगस्त को पानी में डूबने से मौत हो गई थी। जिसका पीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में डॉ प्रशांत तिवारी बीएमओ द्वारा किया गया था लेकिन उसका पीएम रिपोर्ट नहीं बनाया जा रहा था जिसके कारण सरकार से मिलने वाली चार लाख की सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। फरियादी राजेश यादव डाक्टर से मिलकर पीएम रिपोर्ट बनाने की कई बार मिन्नत किया तब भी बीएमओ का मन नहीं पसीजा और वह रिपोर्ट बनाने के एवज में पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग करने लगे। जिसकी पहली किस्त बुधवार को डॉक्टर आवास में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया।

डॉक्टर अपने को सुरक्षित रखने के लिए नौकर से रिश्वत की लेन-देन कराता रहा। बुधवार को जैसे ही राजेश यादव पैसा लेकर पहुंचा तो उसने घर में खाना बनाने वाले प्रमोद कुशवाहा को रिश्वत देने को कहा, जैसे ही प्रमोद ने रिश्वत की राशि ली, उसी दौरान ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

रीवा ईओडब्ल्यू टीम में निरीक्षक अरविंद दुबे, निरीक्षक मोहित सक्सेना, निरीक्षक प्रवीन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक सीएल रावत, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक पांडे, उपनिरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, एएसआई (एम) संतोष पांडे , प्रधान आरक्षक सत्यनारायण मिश्रा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र पटेल,आरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय अग्निहोत्री, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिंह, प्रधान आरक्षक चालक ओंकार शुक्ला, आरक्षक चालक संतोष मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH