छत्तीसगढ़ - जादू टोने के शक में अधेड़ की गला काट कर हत्या , गाँव मे मची सनसनी

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जादू टोने के शक में अधेड़ की गला काट कर हत्या , गाँव मे मची सनसनी
दंतेवाड़ा 15 सितंबर 2022 -  दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में एक युवक ने 55 साल के शख्स का गला काट दिया। घर से बाजार के लिए निकले शख्स को युवक ने पहले पीछे से पकड़ा, फिर धारदार हथियार से गले पर वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के गमावाड़ा गांव के मुंडरा पारा के रहने वाले नगड़ूराम भास्कर (55) की हत्या हुई है। नगड़ूराम बुधवार सुबह अपने घर से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के बाजार जाने के लिए पत्नी के साथ निकला था। लेकिन, पत्नी को इसने पहले बाजार भेज दिया और खुद गांव में ही किसी काम से रुक गया था। वहीं, गांव का ही एक युवक कमलू भास्कर (22) उसका पीछा करने लगा। जब नगड़ूराम पत्नी से अलग हुआ तो युवक ने मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से पकड़ लिया। मुंह को हाथ से दबाकर धारदार हथियार से गला काट दिया। 

हत्या करने के बाद लाश को खेत में फेंक दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में जाकर छिप गया था। इधर, ग्रामीणों ने शख्स हत्या होने की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर जवान पहुंचे। जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH