पत्नी ने अपने पति को लङकीबाज बताते हुए किया भगोड़ा घोषित , पता बताने वाले को इनाम देने की कही बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी ने अपने पति को लङकीबाज बताते हुए किया भगोड़ा घोषित , पता बताने वाले को इनाम देने की कही बात
रतलाम 14 सितंबर 2022 -  रतलाम में एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उस पोस्ट में उसके पति को खोज कर लाने वाले को इनाम देने की बात लिखी है. महिला ने यहां तक लिखा है कि उसका पति शातिर बदमाश है. पोस्ट में पति द्वारा दो लाख रुपये कैश, ज्वेलरी और बाइक लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग जाने की भी बात लिखी है. महिला की शिकायत पर पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, अरवलिया सोलंकी निवासी व्यक्ति, विक्रमगढ़ आलोट की रहने वाली एक लड़की को लेकर 17 अगस्त को घर से दो लाख रुपये कैश, कीमती ज्वेलरी और मोटरसाइकिल लेकर गायब हो गया. उसकी पत्नी ने 5 सितंबर को पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. महिला ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के कारण हम लोग गांव छोड़कर आलोट में रहते हैं. मैं पंचायत में सहायक सचिव के पद पर पिछले सात साल से हूं और हमारे दो बच्चे हैं. मेरे पति का एक लड़की का साथ चक्कर चल रहा था।

जिसको लेकर हम दोनों के बीच आय दिन झगड़ा होता था. मेरे पति मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. अब कुछ दिनों पहले वो घर से कीमती सामान और बाइक लेकर मुझे और मेरे बच्चों को छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गए हैं. उन्हें सजा दिलाने के लिए मैंने फेसबुक पर पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि , मेरा पति विक्रम लड़कियों को जाल में फंसाता है, यह किसी लड़की के साथ भागा है अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों को छोड़ दिया है, इसकी सूचना देकर मेरी मदद करें और भोली भाली लड़कियों की जिंदगी खत्म होने से बचाएं.मेरा पति शातिर बदमाश है।

वहीं, इस मामले पर आलोट SDOP सवेरा अंसारी का कहना है कि, कुछ दिनों पहले एक महिला ने उसके पति के किसी लड़की साथ भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई है. पति द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करने की भी बात कही है. शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 498 ए, 294 और 323 में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH