नया जिला बनने के बाद कानून को अपने हाथों में लेने लगे है लोग , थाने और कोर्ट के बजाय अब सड़को पर होने लगा है इंसाफ

रायगढ़ , 14-09-2022 4:16:33 AM
Anil Tamboli
नया जिला बनने के बाद कानून को अपने हाथों में लेने लगे है लोग , थाने और कोर्ट के बजाय अब सड़को पर होने लगा है इंसाफ
रायगढ़ 13 सितंबर 2022 -  सारंगढ़ के कोतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुई नर्स की मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। ड्राइवर को ग्रामीणों ने लगभग 6 घंटों तक बांधकर रखा। मामले में जाम खुलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने मृतका के नाम उसके गांव में अस्पताल खोलने की मांग की थी, जिसे प्रशासन ने लिखित में आश्वासन के तौर पर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक प्रियंका रात्रे निवासी बासिन बहरा मंगलवार सुबह रेढ़ा स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कोतरी के बीच गांव के भीतर से मुख्यमार्ग को जोड़ने के रास्ते में एक ट्रक पीछे से आया और स्कूटी सवार नर्स को अपनी चपेट में  ले लिया। आरोपी। ट्रक ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे बांधकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जाम चला। इस बीच ड्राइवर को पीटा गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। लेकिन ग्रामीण लिखित में मृत युवती के नाम पर अस्पताल बनाने की मांग पर अड़े हुए थे। अंत में प्रशासन को लिखित में युवती के नाम पर अस्पताल बनाने का आश्वासन देना पड़ा। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। 

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक सारंगढ़ के ही लोकल मालिक का है। रायगढ़ से माल लोड कर ले जा रहा था। कोतरी के पास ड्राइवर शराब पीने रुका था। जब शराब पीकर वह वापस आया तो उसने मुख्य मार्ग में जा रही नर्स को अपनी चपेट में ले लिया। मामले में ग्रामीण शराब दुकान को हटाने की मांग भी कर रहे हैं।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद यह पहली सड़क दुर्घटना है। जिसमें किसी की मौत हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। सारंगढ़ पुलिस फिलहाल मैनुअल में अपराध दर्ज कर रही है। 304 ए का यह पहला मामला पुलिस ने जिले के गठन के बाद दर्ज कर रही है।
नया जिला बनने के बाद कानून को अपने हाथों में लेने लगे है लोग , थाने और कोर्ट के बजाय अब सड़को पर होने लगा है इंसाफ

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH