छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , चाकू की नोक पर नाबालिग को जबरजस्ती शराब पिला कर गैंगरेप

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात , चाकू की नोक पर नाबालिग को जबरजस्ती शराब पिला कर गैंगरेप
राजनांदगांव 13 सितंबर 2022 -  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का एक मामला सामने आया है, जहां हैवानों ने शराब पिला कर रेप की घटना को अंजाम दिया है वही पुलिस ने मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 सितंबर की रात बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपियों में से एक युवक लड़की की पहचान का था।

बसंतपुर थाना प्रभारी सी. आर. चंद्रा ने बताया कि 15 साल की नाबालिग अपने घर वापस लौट रही थी। जीई रोड सिंधी कॉलोनी के पास उसकी पहचान का युवक सूरज यादव (20 वर्ष) उसे मिल गया। सूरज ने कहा कि वो डोंगरगढ़ में झांकी देखने जा रहा है, वो भी उसके साथ चले। बाद में वो उसे बाइक से उसे घर भी छोड़ देगा। तब लड़की झांकी देखने के नाम से उसकी बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने एक और साथी जितेंद्र रजक को भी बाईक पर लड़की के पीछे बिठा लिया।

नाबालिग ने इस बात का विरोध किया, लेकिन वे उसे तुमडीबोड मुरमंदा की ओर सुनसान इलाके में ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी सन्नी कुमार रजक को भी डोंगरगढ़ से बुला लिया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर पीड़िता को शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी भी शराब के नशे में धुत थे। आरोपियों ने रेप के बाद पीड़िता को शहर के एक इलाके में छोड़ दिया और किसी से भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

हालांकि पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। बसंतपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी SP प्रफुल्ल ठाकुर को दी। वारदात की गंभीरता को समझते हुए SP ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत एक टीम तैयार की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों सूरज यादव (20 वर्ष) , सन्नी कुमार रजक (25 वर्ष) और जितेंद्र रजक (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 363 , 376 , 376 D और पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH