गब्बर सिंह ने घर से भागे प्रेमी जोड़े के साथ किया कुछ ऐसा जो बन गया चर्चा का विषय , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गब्बर सिंह ने घर से भागे प्रेमी जोड़े के साथ किया कुछ ऐसा जो बन गया चर्चा का विषय , पढ़े पूरी खबर
शिवपुरी 12 सितंबर 2022 -   मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करवाई. मामला पिछोर थाने का है. यहां स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर ने प्रेमी जोड़े के घर वालों को पहले समझाया. फिर जब परिवार वाले मान गए तो थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाईं और नवविहाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

जानकारी के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने बाईक सवार युवक और युवती को पकड़ा था जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे घर से भाग कर शादी करने जा रहे हैं. क्योंकि उनके घर वाले इस शादी को मंजूरी नहीं दे रहे और वे दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते. दोनों ने बताया कि काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शादी के लिए घर वालों को बताया तो दोनों में से किसी के भी परिजन इस शादी के लिए नहीं माने. इसलिए दोनों ने फैसला लिया कि वे भागकर शादी कर लेंगे।

स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर को जब इस लव स्टोरी का पता चला तो उन्होंने दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाया. और दोनों के परिजनों को समझाया. परिजन स्टेशन इंचार्ज की बात मान गए और दोनों की शादी के लिए हामी भर दी. फिर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई।

प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया फिर दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा. घर वालों के साथ-साथ पुलिस वालों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया. थाने में हुई यह शादी इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर द्वारा किए गए इस काम का खूब सराहना कर रहे हैं।
गब्बर सिंह ने घर से भागे प्रेमी जोड़े के साथ किया कुछ ऐसा जो बन गया चर्चा का विषय , पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH