माँ के साथ सो रही 12 दिन की नवजात बच्ची रहस्यमय तरीके से हुई गायब , अफवाहों का बाजार गर्म , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माँ के साथ सो रही 12 दिन की नवजात बच्ची रहस्यमय तरीके से हुई गायब , अफवाहों का बाजार गर्म , पुलिस जाँच में जुटी
गोण्डा 12 सितंबर 2022 -  गोंडा में एक बच्ची के चोरी होने से हड़कंप मचा है। तवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथवलिया के निबिहा मजरा से 12 दिन की बच्ची रहस्यमय हालात में गायब हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ सोई थी। 12 दिन की बच्ची के गायब होने के बाद परिजन परेशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने पूछताछ की। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम ने भी छानबीन की। इसके बाद बच्ची की तलाश में कांबिंग शुरू की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। 

ASP शिवराज ने बताया कि नवजात की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। घर में दरवाजा न होने की वजह से परिजन जंगली जानवर द्वारा बच्ची को उठा लिए जाने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे बच्चा चोरी की घटना से जोड़कर देख रहे हैं। इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। 

ग्रामीणों ने मुताबिक शनिवार रात बच्ची घर में मां के साथ सो रही थी। सुबह जब आंख खुली तो मां ने देखा बच्ची नहीं है। उसके पति परशुराम ने सुबह गांव वालों के साथ आस-पास के खेतों में खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर पीड़ित परशुराम ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्रधान प्रतिनिधि धनलाल दुबे भी पुलिस के साथ खेतों व तालाब मे खोजबीन में लगे रहे। नगर कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता ने जंगली जानवर द्वारा बच्ची को उठा ले जाने की तहरीर दी है बच्ची की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH