जिले में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी शुरू , 928 पशुपालकों ने बेचा इतने किलो गोबर ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिले में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी शुरू , 928 पशुपालकों ने बेचा इतने किलो गोबर ,,
जांजगीर चांपा 20 जुलाई 2020 - हरेली त्योहार 20 जुलाई को जिले में गोधन न्याय योजना का  शुभारंभ होते ही जिले के किसानों ने गोठनों में 13,771 क्विंटल गोबर का विक्रय किया।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 201 और नगरीय निकायों के 15 गोठान में भी गोधन न्याय योजना शुरूआत की गई। इस मौके पर ग्रामीणों, शहरी क्षेत्र के 928 पशुपालकों ने 13 हजार 771 किलोग्राम गोबर बेचकर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया। पशुपालकों द्वारा गोबर के क्रय-विक्रय का लेखा-जोखा रखने के लिए पासबुक (क्रय-पत्रक) का वितरण भी किया गया।
जिले में सोमवार को हरेली त्योहार के मौके पर गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी की शुरूआत की गई। ग्रामीण टोकनी,  तो कोई दोपहिया वाहन, ट्रेक्टर में भी गोबर लेकर पहुंचे। गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के मौके पर समूहों ने भी अपने बनाए गए उत्पादों का स्टाल भी लगाया। गोठान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। ग्राम पंचायत चंदनिया में हरेली पर्व पर गोधन न्याय योजना के तहत 1 क्विंटल 1 किलो गोबर की खरीदी की गई। मालखरौदा के ग्राम पंचायत सकर्रा में ग्रामीणों ने गोठान में गोबर तुलवाकर गोबर को बेचा। वहीं बलौदा जनपद पंचायत के औराईकला में महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया।  
एक दिन में 13 हजार 771 किलोग्राम गोबर क्रय
जिले में एक दिन में 928 हितग्राहियों ने 13 हजार 771 किलोग्राम गोबर गोठान में क्रय करते हुए उसे रजिस्ट्रर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही उन्हें क्रय पुस्तक का वितरण भी किया गया। जनपद पंचायत अकलतरा की गोठानों में 102 हितग्राहियों ने 2 हजार 179 किलोग्राम गोबर बेचा। इसके बलावा बलौदा जनपद पंचायत की गौठानों में 73 हितग्राहियों ने 1 हजार 427 किलोग्राम गोबर, मालखरौदा की जनपद पंचायतों की गोठानों में 111 पशुपालकों ने 1 हजार 721 किलोग्राम गोबर तो वहीं जैजैपुर जनपद पंचायत के 104 हितग्राहियों ने 2 हजार 363 किलोग्राम गोबर, सक्ती जनपद पंचायत के 111 हितग्राहियों ने 1 हजार 33 किलोग्राम गोबर, बम्हनीडीह जनपद पंचायत के 90 हितग्राहियों ने 1 हजार 120 किलोग्राम गोबर, डभरा जनपद पंचायत के 44 हितग्राहियों ने 623 किलोग्राम गोबर, नवागढ़ जनपद पंचायत के 55 हितग्राहियों ने 837 किलोग्राम गोबर, जनपद पंचायत पामगढ़ के 102 हितग्राहियों ने 1 हजार 282 किलोग्राम गोबर शुभारंभ अवसर के दौरान बेचा। इसके अलावा 15 नगरीय निकाय क्षेत्र की गोठान में 136 पशुपालकों ने 1 हजार 186 किलोग्राम गोबर को बेचा।

जिले में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी शुरू , 928 पशुपालकों ने बेचा इतने किलो गोबर ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH