जिले में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी शुरू , 928 पशुपालकों ने बेचा इतने किलो गोबर ,,

जांजगीर चाम्पा , 21-07-2020 10:58:04 PM
Anil Tamboli
जिले में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी शुरू , 928 पशुपालकों ने बेचा इतने किलो गोबर ,,
जांजगीर चांपा 20 जुलाई 2020 - हरेली त्योहार 20 जुलाई को जिले में गोधन न्याय योजना का  शुभारंभ होते ही जिले के किसानों ने गोठनों में 13,771 क्विंटल गोबर का विक्रय किया।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 201 और नगरीय निकायों के 15 गोठान में भी गोधन न्याय योजना शुरूआत की गई। इस मौके पर ग्रामीणों, शहरी क्षेत्र के 928 पशुपालकों ने 13 हजार 771 किलोग्राम गोबर बेचकर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया। पशुपालकों द्वारा गोबर के क्रय-विक्रय का लेखा-जोखा रखने के लिए पासबुक (क्रय-पत्रक) का वितरण भी किया गया।
जिले में सोमवार को हरेली त्योहार के मौके पर गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर खरीदी की शुरूआत की गई। ग्रामीण टोकनी,  तो कोई दोपहिया वाहन, ट्रेक्टर में भी गोबर लेकर पहुंचे। गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के मौके पर समूहों ने भी अपने बनाए गए उत्पादों का स्टाल भी लगाया। गोठान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। ग्राम पंचायत चंदनिया में हरेली पर्व पर गोधन न्याय योजना के तहत 1 क्विंटल 1 किलो गोबर की खरीदी की गई। मालखरौदा के ग्राम पंचायत सकर्रा में ग्रामीणों ने गोठान में गोबर तुलवाकर गोबर को बेचा। वहीं बलौदा जनपद पंचायत के औराईकला में महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया।  
एक दिन में 13 हजार 771 किलोग्राम गोबर क्रय
जिले में एक दिन में 928 हितग्राहियों ने 13 हजार 771 किलोग्राम गोबर गोठान में क्रय करते हुए उसे रजिस्ट्रर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही उन्हें क्रय पुस्तक का वितरण भी किया गया। जनपद पंचायत अकलतरा की गोठानों में 102 हितग्राहियों ने 2 हजार 179 किलोग्राम गोबर बेचा। इसके बलावा बलौदा जनपद पंचायत की गौठानों में 73 हितग्राहियों ने 1 हजार 427 किलोग्राम गोबर, मालखरौदा की जनपद पंचायतों की गोठानों में 111 पशुपालकों ने 1 हजार 721 किलोग्राम गोबर तो वहीं जैजैपुर जनपद पंचायत के 104 हितग्राहियों ने 2 हजार 363 किलोग्राम गोबर, सक्ती जनपद पंचायत के 111 हितग्राहियों ने 1 हजार 33 किलोग्राम गोबर, बम्हनीडीह जनपद पंचायत के 90 हितग्राहियों ने 1 हजार 120 किलोग्राम गोबर, डभरा जनपद पंचायत के 44 हितग्राहियों ने 623 किलोग्राम गोबर, नवागढ़ जनपद पंचायत के 55 हितग्राहियों ने 837 किलोग्राम गोबर, जनपद पंचायत पामगढ़ के 102 हितग्राहियों ने 1 हजार 282 किलोग्राम गोबर शुभारंभ अवसर के दौरान बेचा। इसके अलावा 15 नगरीय निकाय क्षेत्र की गोठान में 136 पशुपालकों ने 1 हजार 186 किलोग्राम गोबर को बेचा।

जिले में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी शुरू , 928 पशुपालकों ने बेचा इतने किलो गोबर ,,

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, दो दिन बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें, नही मिलेगी एक बूंद भी शराब
मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, दो दिन बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें, नही मिलेगी एक बूंद भी शराब
सक्ती - सोनकेसरिया परिवार में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से, पं. कृष्णा तिवारी जी कराएंगे कथा का रसपान
सक्ती - सोनकेसरिया परिवार में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से, पं. कृष्णा तिवारी जी कराएंगे कथा का रसपान
छत्तीसगढ़ - अटल आवास में रहने वाले मजदूर के घर से 14 लाख नगद बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - अटल आवास में रहने वाले मजदूर के घर से 14 लाख नगद बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
थाना प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की खुदकुशी, मामले में महिला आरक्षक को लिया गया हिरासत में
थाना प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की खुदकुशी, मामले में महिला आरक्षक को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
बड़ी खबर - नाईट क्लब में देर रात लगी भीषण आग, अब तक 23 लोगो की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
बड़ी खबर - नाईट क्लब में देर रात लगी भीषण आग, अब तक 23 लोगो की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
छत्तीसगढ़ - NH 43 में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की टक्कर में कार सवार 05 लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - NH 43 में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की टक्कर में कार सवार 05 लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - NDPS एक्ट के दो आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार, पूरे जिले में तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - NDPS एक्ट के दो आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार, पूरे जिले में तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड करना युवक को पड़ा भारी, महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड करना युवक को पड़ा भारी, महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - धान बेचने के लिए टोकन नही कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - धान बेचने के लिए टोकन नही कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत नाजुक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH