अंजान नंबर से आये न्यूड VIDEO कॉल पर उत्तेजक बात कर फंसे रिटायर्ड कर्मचारी ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंजान नंबर से आये न्यूड VIDEO कॉल पर उत्तेजक बात कर फंसे रिटायर्ड कर्मचारी ने की खुदकुशी
इंदौर 11 सितंबर 2022 -  इंदौर के निजी कालेज के स्टोर मैनेजर सेक्सटार्शन गैंग के जाल में फंस गए 63 वर्षीय मैनेजर ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। गैंग के सदस्य न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस काल डिटेल और IP एड्रेस के आधार पर जांच कर रही है। उनके मोबाइल में कुसुम जयपुर के नाम से नंबर सेव था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

ACP (गांधीनगर) रुबिना मिजवानी के मुताबिक, बुजुर्ग फ्लाइंग क्लब से चार साल पूर्व रिटायर हुए और IPS कालेज राजेंद्र नगर में नौकरी करने लगे। वे कालेज परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर (ए-ब्लाक) में ही रहते थे। उनकी पत्नी और बेटा अमृत पैलेस निपानिया में रहते हैं। शुक्रवार शाम राजेंद्र नगर निवासी बेटी ने काल लगाया तो पिता ने फोन रिसीव नहीं किया। बेटी को शक हुआ, वह खुद उन्हें देखने कालेज पहुंच गई। उसने भाई को भी बुलाया। स्वजन व कालेज स्टाफ को बुजुर्ग मृत अवस्था मेें मिले। उनका सुसाइड नोट नहीं मिला। शनिवार को उनका फोन जांचा तो कुसुम जयपुर से चैटिंग मिल गई। कुसुम कोई युवती नहीं बल्कि ब्लैकमेलर था, जो बुजुर्ग का न्यूड वीडियो बना कर रुपयों की मांग कर रहा था।

ACP के मुताबिक, उनकी गुरुवार से ही चैटिंग हो रही थी। ब्लैकमेलर ने पहले उत्तेजक बातें कर उनका वीडियो बनाया और बाद में रुपये मांगे। बुजुर्ग ने उससे कहा कि मेरा भतीजा साइबर एक्सपर्ट है। वह शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा देंगे। इसके थोड़ी देर बाद ब्लैकमेलर ने कहा कि अब उसने वीडियो अपलोड कर दिया है। बुजुर्ग ने उसका नंबर ब्लाक किया और आधा घंटे बाद फांसी लगाकर जान ही दे दी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। संभवत: नाम और नंबर फर्जी है।

पुलिस पहले आत्महत्या का कारण तनाव समझ रही थी। पुलिस ने जब मोबाइल खोला तो उनके मेल में डेटिंग साइट्स और मैट्रिमोनियल साइट्स के नोटिफिकेशन मिले। वे अकेलापन महसूस करते थे। उन्होंने जीवनसाथी डाट काम व अन्य साइट्स पर प्रोफाइल अपडेट कर रखी थी। इसी से शक गहराया और वाट्सएप चैटिंग पढ़ी। कुसुम जयपुर की चैटिंग से स्पष्ट हो गया कि आत्महत्या सेक्सटार्शन गिरोह के कारण ही की है।

एडिशनल डीसीपी जोन-1 जयवीरसिंह भदौरिया ने कहा कि अनजान आइडी से आने वाली फ्रेंड्स रिक्वेस्ट से बचें। ब्लैकमेलिंग की तत्काल पुलिस को शिकायत करें। पूरे देश में सक्रिय सेक्सटार्शन गिरोह को पकड़ने के कई तरीके हैं। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपितों को पकड़ लेती है। वीडियो भी डिलीट हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH