पुलिस की वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो शूट कर शोशल मीडिया में वायरल करना दो महिला आरक्षक को पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस की वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो शूट कर शोशल मीडिया में वायरल करना दो महिला आरक्षक को पड़ा भारी
बरेली 10 सितंबर 2022 -  लोगों के बीच अब फिल्मी गानों पर शॉर्ट वीडियो बनाने का क्रेज इस कदर चढ़ चुका है कि वो ये तक भूल जाते हैं कि वर्दी में ड्यूटी पर हैं. इसी शॉर्ट वीडियो बनाने के चक्कर में मुरादाबाद मंडल की दो महिला कॉन्स्टेबलों की नौकरी पर भी बन आई है. दो महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत मिलने पर ADG ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है साथ ही बरेली जोन के ADG राजकुमार ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी, कर्मचारी, अधिकारी वर्दी पहन कर फोटो वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करेगा. ऐसा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल बीते दिनों मुरादाबाद मंडल में 2 महिला कांस्टेबल ने 15 सेकंड का दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और खूब सुर्खियां बटोरी. इसकी जानकारी जैसे ही ADG मुख्यालय पहुंची कार्रवाई करते हुए ADG राजकुमार ने दोनों महिला कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और कार्रवाई के निर्देश दिए. बरेली-मुरादाबाद जोन के सभी SSP को निर्देश दिए गए हैं कि वर्दी पहनकर कोई भी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो अपलोड नहीं करेगा और ना ही कोई फोटो अपलोड किया जाएगा. आदेश में कहा गया है कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

DGP मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया कानून की भी जानकारी साझा की गई है. इससे लोगों को जानकारी मिल सकेगी कि सरकारी कार्य के दौरान वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो अपलोड करना मना है. पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में तैनात और सभी थानों को सर्कुलर जारी किया है कि न सिर्फ वर्दी बल्कि कोई भी पुलिस कर्मी सरकारी हथियार के साथ भी वीडियो नहीं बना सकता. जिन पुलिसकर्मियों ने अभी तक पहले अपलोड किए हुए फोटो और वीडियो को नहीं हटाया है उसको लेकर भी नाराजगी जताई गई है. ऐसे लोगों को इसके लिए कुछ मोहलत दी गई है।
पुलिस की वर्दी में फिल्मी गानों पर वीडियो शूट कर शोशल मीडिया में वायरल करना दो महिला आरक्षक को पड़ा भारी

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH