खुशियां बदली मातम में , गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्‍चे नदी में डूबे , गाँव मे पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुशियां बदली मातम में , गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्‍चे नदी में डूबे , गाँव मे पसरा सन्नाटा
मंदसौर 09 सितंबर 2022 -  मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बोलिया में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन बच्चों में से एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्‍चे कंठाली नदी में डूबने लगे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने दो बच्चों को तो बचा लिया, पर एक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। बाद में शुभम सोलंकी नामक बालक का शव बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए गरोठ अस्पताल लाया गया। गरोठ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की सीमा से सटे ग्राम बोलिया में शुक्रवार को विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए तीन बच्चे शुभम सोलंकी , रोहित और लकी परिवार के लोगों के साथ गांव के किनारे बह रही कंठाली नदी पर गए थे।

प्रतिमा लेकर सभी लोग नदी में विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान नदी में बने एक गहरे गड्ढे में तीनों बच्चे डूब गए। दुर्घटना में शुभम गहरे पानी में चला गया मौके पर मौजूद लोगों ने रोहित और लकी को बाहर निकाल लिया, वहीं शुभम को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने रोहित और लकी नामक दो बच्चों को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया। अनंत चतुर्दशी के दिन हुए हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटे का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गरोठ अस्पताल भेजा है। गरोठ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH