महिला ने 05 लाख उधार लिए , 77 लाख वापस किए फिर भी डेढ करोड बकाया , आखिर क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला ने 05 लाख उधार लिए , 77 लाख वापस किए फिर भी डेढ करोड बकाया , आखिर क्या है मामला
भोपाल 09 सितंबर 2022 -  राजधानी की अयोध्या नगर पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक के खिलाफ सूदखोरी , ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है महिला का आरोप है कि युवक ने उसे 05 लाख रुपए उधार दिए थे , जिसके बदले वह करीब 77 लाख रुपये वापस कर चुकी है इसके बावजूद सूदखोर उससे डेढ़ करोड़ रुपयों की मांग कर रहा है हालांकि प्रारंभिक जांच में कहानी कुछ अलग निकली है जाँच में पुलिस को पता चला है कि महिला ने 05 नहीं बल्कि 45 लाख उधार लिए थे जिसके बदले वह 30 लाख रुपये सूदखोर के खाते में जमा कर चुकी है उसके बाद भी दोनों के बीच रुपयों का लेन देन चल रहा था।

थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाली स्वाति रघुवंशी एक प्रायवेट फायनेंस कंपनी में नौकरी करती है उन्होंने छोला मंदिर इलाके में रहने वाले रितेश पांडे के खिलाफ शिकायत की थी महिला ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 में उसने रितेश पांडे से 05 लाख रुपये का कर्ज लिया था , जिसका वह हर महीने दो प्रतिशत ब्याज चुका रही थी कुछ समय बाद ही रितेश ने 05 लाख की यह रकम 30 लाख रुपये कर दी , जिसके बदले वह करीब 77 लाख रुपये रितेश को दे चुकी है इसके बाद भी वह अब डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहा है।

महिला का आरोप है कि रितेश डरा धमका कर कभी दो लाख तो कभी तीन लाख रुपए वसूलता आ रहा है वह रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने गत रविवार की रात को रितेश पांडे के खिलाफ सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था।

TI नीलेश अवस्थी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने गोल्ड में निवेश के नाम पर करीब 45 लाख रुपये रितेश से लिए थे उनके बीच मुनाफे की रकम को लेकर एग्रीमेंट हुआ था दोनों पक्षों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल महिला की शिकायत पर रितेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता ने जिन परिचित और रिश्तेदारों से रुपये लेकर देने की बात कही है उनके भी बयान लिए जाएंगे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH