चरित्र शंका में पति बना हैवान , 05 साल की बेटी के सामने पत्‍नी पर कुल्‍हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चरित्र शंका में पति बना हैवान , 05 साल की बेटी के सामने पत्‍नी पर कुल्‍हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार
बीना 09 सितंबर 2022 -  बीना शहर के भानगढ़ थाना क्षेत्र में स्‍थित बम्‍हौरी गांव में एक व्‍यक्‍ति अपनी पत्‍नी पर चरित्र संदेह को लेकर हैवानियत पर उतर आया। उसने अपनी पत्‍नी को गुरुवार रात अपनी पत्नी को अपंग बनाने के उद्देश्य से उसके दोनों पैर काटने का प्रयास किया। आरोपित ने पत्नी के पैरों पर कुल्हाड़ी से एक के बाद कई वार किए। घटना गुरुवार रात तकरीबन दस बजे की है। सूचना पर मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो गया। महिला को तुरंत गंभीर हालत में बीना सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर अवस्‍था को देखते हुए उसे सागर रेफर किया गया है पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

भानगढ़ थाना प्रभारी लखन डाबर ने बताया कि बम्होरी दुर्जन गांव में पत्नी के पैर काटने का प्रयास करने वाले आरोपित पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके चलते आरोपित पति ने गुस्‍से में आकर महिला के दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घर के बाहर भीड़भाड़ देखकर आरोपित पति मौके से भाग गया। आरोपित की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपित पति जिस समय महिला के पैर काटने का प्रयास कर रहा था, उस वक्त महिला के साथ उसकी करीब पांच साल की बेटी बैठी हुई थी। पति निर्दयता से पत्नी के पैरों पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा और मासूम बच्ची रोती रही इस घटना से मासूम बच्ची बुरी तरह से डरी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH