स्कूल में मध्याह्न भोजन खा कर 54 बच्चो की तबीयत बिगड़ी , जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल में मध्याह्न भोजन खा कर  54 बच्चो की तबीयत बिगड़ी , जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
बालाघाट 08 सितंबर 2022 -  शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला गर्रा गोसाई में गुरुवार को 54 बच्चे मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार हो गए।
जानकारी के अनुसार बच्‍चों ने मध्याह्न भोजन में कढ़ी व भजिया खाया था इसके बाद से पेट दर्द, उल्टी दस्त होने से एक के बाद एक बच्चे की तबीयत खराब होने लगी और स्कूल में हड़कंप मच गया आनन फानन में बच्चों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में भर्ती किया गया है। 

इधर, बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल पहुंच कर मध्याह्न भोजन का सैंपल लेकर फूड विभाग के निरीक्षण को जांच करने निर्देश दिए गए हैं।

शासकीय स्कूलों में धम्म चक्र स्व-सहायता समूह गर्रा गोसाई द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने कार्य किया जा रहा है।रोज की तरह मध्यान्ह भोजन समूह द्वारा मेनू अनुसार गुरुवार को पुलाव के साथ कढ़ी और भजिया बनाए थे दोपहर के समय दोनों स्कूल के बच्चों द्वारा मध्याह्न भोजन साथ में किया गया।

उसके बाद पेट दर्द, उल्टी की समस्या होने लगी।बच्चों की हालत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी पालकों व प्रशासनिक अधिकारियों को देकर 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी लाया गया जहां पर सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर विधायक टामलाल सहारे, जिला पंचायत सदस्य केशर बिसेन, युवा नेता प्रशांत भाऊ मेश्राम, पार्षद संजय चौकसे, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र बाहेश्वर, वरिष्ठ नेता अरुण तुरकर, युवा कांग्रेस नेता नीरज पालीवाल के अलावा एसडीएम कामिनी ठाकुर, पुलिस एसडीओपी ने मौके पर पहुंच कर कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को जानकारी देकर अवगत कराया जिसकी कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जांच करने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH