NH में दुर्घटनाग्रस्त हुई विधायक की कार , विधायक की सास की मौत और विधायक सहित 06 घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH में दुर्घटनाग्रस्त हुई विधायक की कार , विधायक की सास की मौत और विधायक सहित 06 घायल
विदिशा 08 सितंबर 2022 -  भोपाल - सागर NH 146 पर बुधवार की रात गंजबासौदा विधायक लीना जैन की कार ग्यारसपुर के समीप स़ड़क पर बैठी गायों को बचाते समय अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमे उनकी सासू मां प्रेमा बाई की मौत हो गई। कार में विधायक के अलावा उनकी बहू सहित पांच अन्य लोग सवार थे। सभी को चोटें आई है। उन्हें मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक सीट बेल्ट पहने हुए थी इसलिए उन्हें ज्यादा चोट नहीं लग पाई। विधायक जैन बुधवार की रात अपने इनोवा वाहन से परिवार के साथ गंजबासौदा से ग्यारसपुर स्थित जैन मंदिर में दर्शनों के लिए आ रही थी।

इसी दौरान काला पाठा के समीप स़ड़क पर बैठी गायों को बचाते समय उनका वाहन पीछे से आ रहे एक भारी वाहन से टकराते हुए अनियंत्रित बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक जैन ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी ग्यारसपुर पुलिस थाने में दी। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें विदिशा स्थित मेडिकल कालेज के अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान विधायक जैन की सासू मां 80 वर्षीय प्रेमा बाई की मौत हो गई।

मेडिकल कालेज के CMO डा. वैभव जैन ने बताया कि इस दुर्घटना में विधायक लीना जैन के अलावा उनके पति संजय जैन , पुत्र शोभित जैन , बहू मान्या के अलावा दो अन्य महिलाएं , गनमैन और ड्राइवर सहित भी घायल हुए है। घायलों को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के भाजपा नेता और अधिकारी मेडिकल कालेज पहुंच गए थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH