जिला जेल में HIV की एंट्री , जेल के भीतर एड्स ब्लास्ट से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला जेल में HIV की एंट्री , जेल के भीतर एड्स ब्लास्ट से मचा हड़कंप
बाराबंकी 06 सितंबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की जेल में 26 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं. यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. जेल में पॉजिटिव पाए गए कैदियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन चरणों में कैंप लगाकर की थी. इन पॉजिटिव कैदियों की लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ART थेरेपी शुरू हो गई है. अभी 70 महिला कैदियों के टेस्ट होने बाकी हैं. 

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जिला जेल में कैदियों की जांच 10 अगस्त से 01 सितंबर के बीच की गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 3 चरणों में कैंप लगाकर HIV टेस्ट किए थे. इसकी रिपोर्ट में 26 कैदी HIV पॉजिटिव मिले हैं. यह मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल पहुंच चुकी है. रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मिले कैदियों को दूसरे कैदियों से अलग कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि करीब 200 कैदियों की जांच की गई थी, जिसमें से 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. वहीं 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना अभी बाकी है. पॉजिटिव मिले 2 कैदियों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही थी. अब नए 24 मरीजों की ART की जाएगी. जिला जेल में कुल 3300 कैदी हैं।

इस मामले में जेलर आलोक ने कहा कि रूटीन जांच में 26 कैदी HIV मिले हैं, इनका इलाज जारी है. इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने कहा कि अभी हम लोग कैदियों के इलाज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. कारण का पता लगाया जा रहा है. इसमें से कुछ कैदी पुराने भी हैं. जिन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके परिवार वालों को भी मामले की जानकारी दी गई है. उन कैदियों का खास ध्यान रखा जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH