छत्तीसगढ़ - जय भवानी ट्रेवल्स की यात्रियों से भरी बस खेत मे पलटी , 12 से अधिक यात्री घायल

सूरजपुर , 06-09-2022 6:57:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जय भवानी ट्रेवल्स की यात्रियों से भरी बस खेत मे पलटी , 12 से अधिक यात्री घायल
सूरजपुर 06 सितंबर 2022 -  प्रेमनगर के समीप बकालो गांव में तेज रफ्तार जय भवानी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जय भवानी यात्री बस प्रेमनगर, उदयपुर, सूरजपुर मार्ग पर चलती है। यात्री बस प्रेमनगर से उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। यात्री बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे। उसी दौरान तेज रफ्तार में जा रही यात्री बस बकालो गांव में अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रेमनगर SDOP प्रकाश सोनी , TI विपिन लकड़ा एवं उमेश्वरपुर चौकी प्रभारी देवनाथ चौधरी ने पुलिस टीम के साथ घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ घायलों का इलाज चल रहा है। 

इसमें ग्राम जमगला निवासी बियारो बाई पति धनेश्वर बैगा 45 वर्ष सहित भदवाई उदयपुर निवासी फूलकुंवर पति बज्जू 44 वर्ष, जमगला निवासी दिलासो पति अलख घसिया व अनंगपुर निवासी सुनीता दास पुत्री तिलक दास 28 वर्ष को गंभीर चोटें आई है। शेष पांच घायलों की स्थिति सामान्य है। सभी का उपचार डा. नारद गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। दुर्घटना में घायल अन्य यात्री अन्य साधनों से अपने अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH