ऐसा क्या हुआ की शादी के 24 साल बाद पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऐसा क्या हुआ की शादी के 24 साल बाद पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस , जाने वजह
ग्वालियर 05 सितंबर 2022 -  ग्वालियर में शादी के 24 साल बाद एक महिला को पता लगा कि जिससे उसने लव मैरिज की है वह पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से दो बेटी और एक बेटा है पति अक्सर बिजनेस मीटिंग के नाम पर चार-चार दिन बाहर रहकर पहली पत्नी के पास होता था। जब महिला ने धोखे से शादी करने का विरोध किया तो पति ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही घर से निकाल दिया। 

पीड़ित महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने सिर्फ दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज कर दी जबकि महिला दुष्कर्म का मामला दर्ज कराना चाहती थी इसके बाद वह SP से मिली और आखिरकार जांच के बाद उसके पति पर रेप का मामला दर्ज किया है। 

दरअसल, बानमोर मुरैना निवासी 55 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि साल 1998 में जब वह बानमोर में रह कर पढ़ाई कर रही थी तब उसकी मुलाकात ग्वालियर के हरिशंकरपुरम निवासी अजय भारद्वाज से हुई। अजय ने उससे दोस्ती की और प्यार का इजहार किया। महिला ने उसके प्यार को कुबूल कर लिया। अजय ने प्यार का इजहार करते समय बताया था कि वह कुंवारा है और प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। 

महिला के अनुसार, अजय ने कहा कि उसके मां-पिता ग्रामीण पृष्टभूमि से हैं। वह लव मैरिज नहीं समझते हैं। अभी हम शादी कर लेते हैं और बाद में उनको समझा देंगे। इसके बाद दोनों ने वेदमाता गायत्री ट्रस्ट रजिस्टर्ड शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रांच आगरा में शादी कर ली। इसके बाद महिला की मां की तबीयत ठीक न होने पर अजय बहोड़ापुर में महिला के घर पर ही रहने लगा और वहीं उससे महिला ने दो बेटों को जन्म दिया। शादी के 24 साल तक सब ठीक रहा। तभी कुछ समय पहले महिला को पता लगा कि उसका पति उसे बीते 24 साल से धोखा दे रहा है। 

सन 1998 में जब उसने खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी की थी तो वह कुंवारा नहीं था उसकी शादी हो चुकी थी। उसकी पहली पत्नी और दो बेटियां व एक बेटा है। यह पता चलते ही महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता बहोड़ापुर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत कर कहा कि पति ने उसे धोखे में रखकर शादी की और लगातार 24 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस पर पुलिस ने सिर्फ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर उसे भगा दिया। 

जिसके बाद महिला ने SSP ग्वालियर से शिकायत की उन्होंने मामले की जांच ASP को सौंपी ASP ने मामले की जांच की तो महिला के सभी आरोप सही पाए गए। इस मामले में ASP की जांच के बाद शादी के 24 साल बाद बहोड़ापुर थाने में आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH