पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के पास बैठा रहा पति , पुलिस को बताया अवैध संबंध था इसलिए मार डाला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के पास बैठा रहा पति , पुलिस को बताया अवैध संबंध था इसलिए मार डाला
फतेहपुर 05 सितंबर 2022 -  यूपी के फतेहपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी. हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पहुंची. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया को उसकी पत्नी का किसी और से नाजायज संबंध था. उसके मना करने के बाद भी वह उससे मिलना जुलना नहीं छोड़ रही थी. जिसके बाद उसने हत्या करने का फैसला किया. जब वह रात में सो रही थी तभी उसने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को जेल भेज दिया. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव की है. सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि चौफेरवा गांव का रहने वाला राम विलास रैदास अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. उसने बीती रात कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

बता दें की मलवा क्षेत्र का रहने वाला रामविशाल रैदास राजमिस्त्री है. वह पिछले 20 सालों से सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में रह रहा है. उसके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं. जिनके साथ मजदूरी करके वह अपने परिवार का जीविका चलता था. देर रात वह पत्नी व बेटे अलग-अलग चारपाई में कमरे के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे. रात 12 बजे के बाद रामविशाल को ठंड लगी तो उसने पत्नी को नींद से जगाकर चादर मांगा. पत्नी ने पंखा बंद करके उसे चद्दर दी, लेकिन नींद न आने पर वह घर के बाहर टहलने लगा. पत्नी ने उससे कहा कि परेशान न हो लेट जाओ, कुछ देर में नींद आ जाएगी।

इसके कुछ देर बाद रामविशाल रैदास चारपाई पर बैठ गया और पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ हमलाकर मौत के घाट उतार दिया. चीख पुकार सुनकर दूसरे नंबर का बेटा जाग गया और मां को खून से लथपथ देखकर वह सहम गया. रविवार तड़के गांव वालों को घटना की जानकारी हुई और फिर सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस के आने तक रामविशाल रैदास घर पर पत्नी के शव के पास बैठा रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली. सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में राम विशाल ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH