24 जुलाई से 30 जुलाई तक जांजगीर चाम्पा जिले में इन कार्यो पर रहेगा प्रतिबंध - आदेश जारी ,,

जांजगीर चाम्पा , 21-07-2020 1:57:28 AM
Anil Tamboli
24 जुलाई से 30 जुलाई तक जांजगीर चाम्पा जिले में इन कार्यो पर रहेगा प्रतिबंध - आदेश जारी ,,
जांजगीर चाम्पा 20 जुलाई 2020 - महानदी भवन , नया रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 357 / स.सा.प्र.वि. / 2020 दिनांक 18-07-2020 के द्वारा कोरोना वायरस ( कोविड -19 ) के संक्रमण को नियंत्रित करने जिला स्तर पर प्रतिबंधात्मक आदेश के माध्यम से कडाई की जा सकती है , निर्देशित किया गया है । अत : कोरोना वायरस (कोविड -19 ) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम तथा आमजनों के सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला जांजगीर - चाम्पा के समस्त नगरीय क्षेत्रों नगरपालिका परिषद् जांजगीर - नैला , चाम्पा , अकलतरा , सक्ती एवं नगर पंचायत बलौदा , खरौद , राहौद , शिवरीनारायण , नवागद , सारागांव , नया बाराद्वार जैजैपुर , अडभार , डभरा , चन्द्रपुर में दिनांक 24-07-2020 से 30-07-2020 तक निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाता है ।
प्रभावित क्षेत्रों में समस्त शासकीय , अर्द्ध शासकीय , अशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे । सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से सरकारी कार्यों का निष्पादन करेंगे । परन्तु वे मुख्यालय का परित्याग नहीं करेंगे । अधिकारी  कर्मचारी घर से शासकीय कार्य संपादित करने ( वर्क फ्राम होम ) एवं सदैव मोबाइल  टेलीफोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से संपर्क में बने रहने तथा अत्यंत आवश्यकता होने पर कार्यालय में उपस्थित होने के लिये निर्देशित किया जावें । आवश्यक नस्तीयों और डाक के लाने  लेजाने एवं संचालन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जावें । प्रभावित क्षेत्र की सीमा में स्थित शासकीय कार्यालयों / विभागों के अंतर्गत निगम / मण्डल / आयोग एवं अन्य प्रशासकीय ईकाईयों पर लागू होगा तथा केवल प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभावी रहने की अवधि तक ही प्रभावी रहेगा । 

प्रभावित क्षेत्र में समस्त सार्वजनिक और निजी गैर - आवश्यक परिवहन सेवाएं , जिनमें निजी बसें , टैक्सी , बसें , ऑटो रिक्शा , ई - रिक्शा , रिक्शा इत्यादि भी शामिल है के परिचालन की अनुमति नही होगी एवं इमरजेंसी मेडिकल सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन द्वारा आवागमन की अनुमति होगी । ऐसी निजी वाहन जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुएं सेवाओं के उत्पादन एवं उनके परिवहन का कार्य कर रहे हो , उन्हें भी अपवादित स्थिति तत्कालिक आवश्यकताओं को देखते हुए परिवहन की छूट रहेगी । 

प्रभावित क्षेत्रों ( संबंधित नगरीय क्षेत्र ) से बाहर जाने की अनुमति सिर्फ स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति में ही होगी , जिले के एवं बाहर से आ रहे व्यक्तियों के लिये अंतर जिला आवागमन हेतु ई - पास अनिवार्य होगा , व्यक्तियों के अन्तर्राज्यीय परिवहन के बारे में प्रतिबंध पूर्व अनुसार जारी रहेगा ताकि इस संबंध में ई पास के माध्यम से अनुमति प्राप्त होने पर ही आवागमन हो सकेगा।

 जानकारी के लिए देखे आधिकारिक सूची -
24 जुलाई से 30 जुलाई तक जांजगीर चाम्पा जिले में इन कार्यो पर रहेगा प्रतिबंध - आदेश जारी ,,
24 जुलाई से 30 जुलाई तक जांजगीर चाम्पा जिले में इन कार्यो पर रहेगा प्रतिबंध - आदेश जारी ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH