छत्तीसगढ़ - पति की लंबी उम्र के लिए जिस दिन पत्‍नी ने रखा था व्रत , उसी दिन पति ने कर दी थी उसकी हत्‍या

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति की लंबी उम्र के लिए जिस दिन पत्‍नी ने रखा था व्रत , उसी दिन पति ने कर दी थी उसकी हत्‍या
राजनांदगांव 04 सितंबर 2022 -  अंबागढ़ चौकी के आमाटोला में महिला की संदेहास्पद मौत का मामला पांच दिन बाद सुलझ गया। महिला की मौत सामान्य नहीं थी। बल्कि उसकी हत्या की गई थी। आरोपित भी कोई और नहीं, उसका पति ही निकला। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बताया गया कि तीजा जाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद ने हिसंक रूप ले लिया। विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। लोगों को भ्रम में रखने आरोपित पति इसे सामान्य मौत बताता रहा। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। जांच के बाद घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य और कथन के बाद संदेह होने पर आरोपित पति से पूछताछ की गई। तब भी आरोपित मुकेश कुमार साहू पुलिस को गुमराह करता है। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से मुकेश से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित पति मुकेश ने गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया।

डोंगरगढ़ के ग्राम मेढ़ा निवासी किरण साहू की शादी अंबागढ़ चौकी निवासी मुकेश साहू (30) के साथ हुई थी। 29 अगस्त को मुकेश और किरण के बीच तीजा जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मुकेश ने किरण की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे सामान्य मौत बता दिया। मृतका के पिता ने इसकी रिपोर्ट अंबागढ़ चौकी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जांच की। जांच के दौरान आरोपित पति पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई बरतने पर आरोपित ने हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपित ने सामान्य मौत बताने के बाद पुलिस को सूचना दिए बैगर अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना पाया गया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बाद विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपित पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH