स्टेसन से छूटते ही बोगी से अलग हो कर आगे बढ़ गया इंजन , यात्रियों में मचा हड़कंप , उसके बाद हुआ यह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्टेसन से छूटते ही बोगी से अलग हो कर आगे बढ़ गया इंजन , यात्रियों में मचा हड़कंप , उसके बाद हुआ यह
छिंदवाड़ा 03 सितंबर 2022 -  शुक्रवार रात छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक पेंचवेली एक्‍सप्रेस के साथ एक अजीब घटना हो गई। रात साढ़े दस बजे छिंदवाड़ा स्‍टेशन से इंदौर के लिए रवाना होते ही कुछ दूरी पर जाकर पेंचवेली एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया। स्टेशन से ट्रेन छूटने के समय गति काफी कम थी, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इस घटना से ट्रेन में बैठे यात्री जरूर सहम गए। रेलवे की टेक्नीकल टीम इंजन और बोगियों को वापस स्टेशन पर लाया गया और सुधार कार्य करने के बाद ट्रेन को लगभग रात 11:15 बजे इंदौर के लिए रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन छिंदवाड़ा स्टेशन से रवाना हुई तथा चार फाटक तक पहुंची थी, इसी दौरान इंजर बोगियों से अलग हो गया। बोगियां पीछे रह गईं और इंजन करीब 20 मीटर आगे चला गया था। बताया जा रहा है कि इंजन और बोगियों के बीच अनकपलिंग होने की वजह से यह मामला हुआ था। गनीमत रही कि ट्रेन की गति तेज नहीं थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इंजन में बैठे चालक को जानकारी लगी तो उसने ट्रेन के अंतिम गार्ड बोगी में बैठे गार्ड को सूचना दी थी, जिसके बाद गार्ड ने ब्रेक लगाकर ट्रेन की बोगियों को रोका था।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर तैनात टेक्‍निकल अमला पहुंचा और सुधार कार्य जुट गया था। स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद जब चार फाटक पहुंची तथा बाद में उसे वापस लाया गया तो यात्रियों को जानकारी लग पाई कि अनकपलिंग हुई है। समय से ट्रेन नहीं छूटने के कारण यात्री परेशान होते रहे। देर रात ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों के साथ ही रेलवे स्टाफ ने राहत की सांस ली।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH