पुलिस कस्टडी में हुई लूट के आरोपी की मौत , सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस कस्टडी में हुई लूट के आरोपी की मौत , सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित
इंदौर 03 सितंबर 2022 -  शहर के समीपस्थ मानपुर में बड़ा मामला सामने आया है। मानपुर पुलिस की हिरासत में लूट के आरोपित की मौत हो गई है। लूट-डकैती के आरोपित की हिरासत में मौत के मामले में SP भगवतसिंह बिरदे ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश भी कर दिए है। आरोपित पर कई अपराध दर्ज है और दुर्लभ गैंग का समर्थक बताता था। जयस के प्रदर्शन को देखते हुए पांच थानों का बल तैनात किया गया है।

मानपुर पुलिस ने डकैती की साजिश के मामले में अर्जुन पुत्र देवकरण को गिरफ्तार किया था। आरोपित से पुलिस लूट की वारदात और हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार रात हिरासत में ही उसकी तबियत बिगड़ी तो महू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस हिरासत में मौत के मामले में तूल पकड़ लिया और जयस संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। आसपास के ग्रामीण भी भीड़ लेकर थाने पहुंच गए।

लोगों की नाराजगी और पुलिस की लापरवाही देखते हुए ग्रामीण SP भगवतसिंह बिरदे ने सब इंस्पेक्टर कमल , ASI दिनेश वर्मा , निर्भयसिंह और सिपाही गजानंद व सोनवीर को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले में SP ने न्यायिक जांच के भी आदेश कर दिए। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम भी डाक्टर की पैनल द्वारा किया जाएगा।

SP भगवतसिंह बिरदे के मुताबिक आरोपित अर्जुन पर लूट, डकैती के छह केस दर्ज है। उससे हथियार जब्ती के लिए पूछताछ चल रही थी। आरोपित को पुलिस घर लेकर गई थी तो विवाद हुआ था। वह दुर्लभ कश्यप गैंग का सदस्य बनाता था। उसने इंटरनेट मीडिया पर भी हथियारों का प्रदर्शन करते हुए फोटो डाले थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH