बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और बस की टक्कर में 4 लोगो की मौके पर ही मौत और 2 दर्जन से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और बस की टक्कर में 4 लोगो की मौके पर ही मौत और 2 दर्जन से अधिक घायल
बाराबंकी 03 सितंबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आज तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिये बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई और ड्राइवर इसका टायर बदलने लगा. उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. यात्रियों के मुताबिक बस में करीब 150 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे।

यह हादसा बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास शनिवार सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ, जहां एक डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. दरअसल डबल डेकर बस जनपद बहराइच के रुपैडीहा से गोवा के लिए जा रही थी, उसी समय महंगूपुर गांव के पास पंक्चर हो गई. बस का ड्राइवर रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा. तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं और वह गोवा जा रहे थे. वहीं हादसे के जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

घायल यात्रियों के मुताबिक, वे सभी मजदूर हैं और काम के सिलसिले में नेपाल से गोवा जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. यात्रियों के मुताबिक सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास जब यह हादसा हुआ. उस समय भी सभी लोग सो रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बस में करीब 150 यात्री सवार थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH