बेटी के साथ नौकर के अवैध संबंध को पिता नही कर पाया बर्दाश्त , बेटे के साथ मिलकर रच दी खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश , 03-09-2022 1:23:22 PM
Anil Tamboli
बेटी के साथ नौकर के अवैध संबंध को पिता नही कर पाया बर्दाश्त , बेटे के साथ मिलकर रच दी खौफनाक साजिश
मुजफ्फरनगर 03 सितंबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 29 अगस्त एक नौकर की गला रेतकर हत्या हो गई थी. अब इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक नौकर के अपने मालिक की बेटी से अवैध संबंध थे. बस, यही बात मालिक और उसके बेटे को खल रही थी. ऐसे में मालिक ने बेटे के साथ मिलकर नौकर की गन्ने के खेत में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी।

बता दें कि बीती 29 अगस्त को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के तिसंग गांव में स्थित एक गन्ने के खेत में लापता नौकर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था जिसकी गला रेत कर निर्मम हत्या की गई थी. जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी मृतक 50 वर्षीय नौकर जय प्रकाश उर्फ इस्लाम तकरीबन 17-18 वर्षों से हत्यारोपी मालिक इरफान के यहां नौकरी करता था।

काफी समय से परिवार को जानने के दौरान मृतक नौकर जयप्रकाश के अवैध संबंध हत्यारोपी मालिक इरफान की बेटी के साथ बन गए थे. जब इस बात की जानकारी मालिक इरफान को हुई तो वे इस बात से खासे नाराज हुए. मालिक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पुत्र दानिश के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली. 29 अगस्त को दोनों ने पहले नौकर जयप्रकाश को शराब पिलाई और फिर गन्ने के खेत में गला काट कर हत्या कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. इस मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. जब पुलिस ने इस मामले में तहकीकात शुरू की तो सारी सच्चाई सामने आ गई. मालिक इरफान से जब सख्ती से पूछा गया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

एसपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 29 अगस्त को एक व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में मिला था, जिसकी पहचान जयप्रकाश उर्फ इस्लाम के रूप में हुई थी. उसका गला काट करके हत्या की गई थी. चौकीदार की एप्लीकेशन पर इस मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था और शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी. जांच के दौरान पता चला कि मृतक नौकर के संबंध अपने मालिक की बेटी के साथ हो गए थे. इसी कारण मालिक और उसके बेटे ने मिलकर नौकर की हत्या की।

घटनास्थल से शराब के कुछ बारकोड मिले थे जिसकी जानकारी की गई तो गांव में स्थित एक शराब की दुकान से ये शराब खरीदी गई थी. जब जांच की गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बाद एक मामले से जुड़ी परतें खुलती गईं. हत्या अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है. दोषियों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH