आठवीं पास निकला साइबर ठग , शातिर तरीके से देता था वारदात को अंजाम , इस तरह आया गिरफ्त में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आठवीं पास निकला साइबर ठग , शातिर तरीके से देता था वारदात को अंजाम , इस तरह आया गिरफ्त में
इंदौर 03 सितंबर 2022 -  राज्य साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो महज आठवीं पास है. उसने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर एक शख्स से बात की और उसके कार्ड से 2 लाख रुपए उड़ा दिए. इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पर साइबर सेल से की. पुलिस ने आरोपी को जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेंद्र डेनवाल नाम के पीड़ित ने इंदौर साइबर सेल से शिकायत कर कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड काम नहीं करा रहा था, उसी दौरान फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया. उसने समस्या पूछी इसके बाद समाधान का आश्वासन देते हुए एक लिंक भेजा. इसके बाद उसने ओटीपी लेकर अलग-अलग खातों में से 02 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया।

ठगी का पता तब चला, जब ट्रांजेक्शन का मैसेज आया. पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की. जांच में आरोपी की लोकेशन जामताड़ा में निकली. इसके बाद साइबर टीम आरोपी को जामताड़ा से गिरफ्तार कर इंदौर लेकर आई. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अतुल राणा निवासी जामताड़ा बताया. उसने बताया कि वह आठवीं पास है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पांच भाषाएं अच्छी तरह से बोल और समझ सकता है. वह गांव का रहने वाला है और बेंगलुरू में जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया करता था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

साइबर सेल के जांच अधिकारी आरएस तिवारी ने कहा कि आरोपी गांव का रहने वाला है. वह बेंगलुरु में जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी करता था. वह सिर्फ आठवीं पास है, लेकिन 5 भाषाओं का जानकार है. उससे पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH