BJP नेता की छेड़खानी से तंग आकर महिला बैंक मैनेजर ने कराया ट्रांसफर , लेकिन अब हो रहा है यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BJP नेता की छेड़खानी से तंग आकर महिला बैंक मैनेजर ने कराया ट्रांसफर , लेकिन अब हो रहा है यह
कानपुर 30 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शख्स की छेड़खानी से तंग आकर महिला बैंक मैनेजर ने दूसरे जनपद में अपना ट्रांसफर करवा लिया. उसके बाद भी जब शख्स ने महिला का पीछा करना नहीं छोड़ा तो उन्होंने थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया. महिला का आरोप है कि आरोपी शख्स BJP का नेता है. महिला ने कहा कि अब जब उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है, तो वह बैंक के हेड ऑफिस में फर्जी शिकायत कर उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

शिकायतकर्ता महिला बैंक मैनेजर ने आगे बताया कि पुलिस भी इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही. इसलिए उन्होंने एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

दरअसल, कानपुर देहात के SP ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंची महिला बैंक मैनेजर का आरोप है की वो जब अकबरपुर क्षेत्र की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर तैनात थीं, तो उनकी ब्रांच में मनी गुप्ता का सनी ट्रेडर्स के नाम से एकाउंट था .आरोप है कि मनी गुप्ता जबरन उनसे छेड़छाड़ और अभद्रता किया करता था, जिससे तंग आकर उन्होंने अपना ट्रांसफर दूसरे जनपद करवा लिया।

उसके बाद भी जब वो व्यक्ति उन्हें तंग करने से बाज नहीं आया तो परेशान होकर महिला बैंक मैनेजर ने 17 जुलाई को अकबरपुर कोतवाली में छेड़छाड, SC-ST एक्ट साहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया. महिला बैंक मैनेजर का कहना है अब मनी गुप्ता उनके हेड ऑफिस में फर्जी शिकायत कर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी मनी गुप्ता ने उन्हें कई बार अपने साथ चलने को कहा. वह उन्हें बार-बार मिलने के लिए बुलाता था. जब महिला ने ऐसा नहीं किया तो वह उन्हें बदनाम करने लग पड़ा. उसने हर तरफ यह बात फैला दी कि वह महिला के घर आता-जाता रहता है और महिला का चरित्र ठीक नहीं है. महिला ने कहा, मैंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैंने अपनी ट्रांसफर करवा ली है. बार-बार इतनी दूर से मुझे थाने आना पड़ रहा है और कार्रवाई भी नहीं हो रही. मनी गुप्ता बीजेपी का कोषाध्यक्ष है. वह बहुत पावरफुल है. मैं एसपी से गुहार लगाने आई हूं कि मेरी मदद करें. मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं।

इस मामले में अकबरपुर के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले की अच्छे से जांच की जा रही है. महिला को न्याय जरूर मिलेगा. कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH