तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित पलटी , हादसे में 26 मजदूर घायल , सभी घायलों का ईलाज जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली सहित पलटी , हादसे में 26 मजदूर घायल , सभी घायलों का ईलाज जारी
रतलाम 30 अगस्त 2022 -  स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र के गीता मंदिर रोड के टर्न पर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे उसमें सवार 26 मजदूर घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलो में करीब एक दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लोकेंद्र भवन की तरफ से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली गीता मंदिर की तरफ जा रही थी, तभी गीता मंदिर की तरफ जाने वाले मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ट्राली पलटने से उसमें सवार मजदूर घायल हो गए। घायलों की चीख गूंज उठी। कई घायल रोने लगे।

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद बड़ी संख्या में लोग दौड़कर घायलों की मदद के लिए वहां पहुंचे व घायलों को वहां से गुजर रहे आटो और लोडिंग वाहनों को रुकवा कर उनमें बैठाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। व्यस्त मार्ग होने से दुर्घटना के बाद मौके पर लगा जाम लग गया व दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गीता मंदिर रोड वैसे भी शहर का काफी व्यस्त मार्ग है। दिनभर इस मार्ग पर यातायात का दबाव बना ही रहता है, क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से निकलते रहते हैं।
 
ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया। वहीं पुलिस ने JCB को मौके पर बुलवाया व उसकी मदद से ट्रैक्टर ट्राली को रास्ते से हटवा कर जाम खुलवाया। चार घायलों को अधिक चोट आना बताया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH