जिस युवती से रेप के आरोप में गया था जेल , जमानत पर बाहर आते ही उसी युवती के साथ फिर किया रेप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस युवती से रेप के आरोप में गया था जेल , जमानत पर बाहर आते ही उसी युवती के साथ फिर किया रेप
रीवा 30 अगस्त 2022 -  रीवा जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें, तो खटखरी चौकी अंतर्गत एक साल पहले युवक ने नाबालिग लड़की से रेप किया। पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाकर शादी का वादा करते हुए 6 माह पहले जमानत ले ली। जेल से छूटकर आते ही पांच माह पहले एक बार फिर रेप कर दिया। इससे नाबालिग को गर्भवती हो गई।

चर्चा है कि चार दिन पहले आरोपी युवक मारपीट कर नाबालिग से युवती हो चुकी पीड़िता को मंदिर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन चौकी पहुंचे। हरकत में आई पुलिस ने दोबारा रेप और पास्को का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

शाहपुर थाना प्रभारी बालकेश सिंह ने बताया कि 26 अगस्त की रात पीड़िता परिजनों के साथ मारपीट, अपहरण और बलात्कार की शिकायत लेकर आई थी। फरियादिया के बयान लेकर मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद आरोपी अनुराग तिवारी पुत्र अनिल तिवारी 26 वर्ष के विरुद्ध शाहपुर थाने में अपराध क्रमांक 211/2022 आईपीसी की धारा 376 , (2) (एन) , 506 , 323 , 366 और 5/6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया। विवेचना के बाद आरोपी अनुराग तिवारी को 27 अगस्त की दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

खटखरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रज्ञा पटेल ने बताया कि अनुराग तिवारी के खिलाफ सितंबर 2021 में रेप और पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। कुछ माह पहले आरोपी जमानत पर जेल के बाहर आ गया। चर्चा है कि शादी का झांसा देकर कई बार किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। वर्तमान में लड़की अब बालिग हो गई है। जिसके पेट में पांच माह का गर्भ है। फिर भी 26 अगस्त को आरोपी ने मारपीट कर दुष्कर्म किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH