बेटी के लिए इंसाफ मांगने थाने गई महिला के साथ थाना प्रभारी ने किया रेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी के लिए इंसाफ मांगने थाने गई महिला के साथ थाना प्रभारी ने किया रेप
कन्नौज 30 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बार फिर खाकी दागदार हुई है. जहां बेटी के लिए इंसाफ मांग रही महिला के साथ चौकी इंचार्ज ने अपने सराकरी आवास पर दुष्कर्म किया. घटना के सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में SP को बताया कि चौकी इंचार्ज ने जांच के बहाने अपने सरकारी आवास पर बुलाया. फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अनूप मौर्य हाल ही में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ था।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम संबध था और दोनों घर से भाग गए थे. महिला इस मामले की शिकायत लेकर थाने गई थी. साथ ही उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए 26 अगस्त को SP को प्रार्थना पत्र भी दिया था. इस मामले की जांच कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद हाजी शरीफ के चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य कर रहे थे।

अपनी बेटी के केस को लेकर महिला चौकी प्रभारी के बराबर संपर्क में थी. पीड़िता का आरोप है कि जांच के सिलसिले में चौकी प्रभारी अनूप मौर्य ने महिला को अपने सरकारी आवास पर बुलाया और जबरन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देख SP ने सीओ सिटी को शिव प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी. सीओ को जांच में रेप के सबूत मिले. इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH