पति और पत्नी गिरफ्तार , बेरोजगार युवतियों को नौकरी का झाँसा देकर कराते थे देह ब्यापार

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति और पत्नी गिरफ्तार , बेरोजगार युवतियों को नौकरी का झाँसा देकर कराते थे देह ब्यापार
हरिद्वार 29 अगस्त 2022 -  महिलाओं से देह ब्यापार कराने के मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लाकर जिस्म फरोशी के धंधे में धकेली गई बिहार और दिल्ली की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया और आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस महिलाओं को उनके घर भेजने की तैयारी में जुटी है।

नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दादूपुर गोविंदपुर में महिलाओं से जिस्मफरोशी कराई जा रही है। सूचना मिलने पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल एवं मानव तस्करी निरोधी दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आस मोहम्मद उर्फ राजू कुरैशी, निवासी दादूपुर गोविंदपुर के मकान में छापा मारा।

पुलिस फोर्स ने मौके पर हत्थे चढ़े रवि कुमार निवासी गांव न्यू पटेल नगर, मैदा मिल खलासी लाइन फाटक कुतुबशेर सहारनपुर और उसकी पत्नी सिमरन को दबोच लिया, जबकि मकान के अंदर चार महिलाएं भी मिली। दिल्ली और बिहार के अलग-अलग जिलों की रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में काम करने की बात कहकर यहां लाया गया था, जबकि उनसे जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दंपति ही मकान किराए पर लेकर जिस्मफरोशी करा रहा था, जिन्हें देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान मालिक की भूमिका को लेकर भी जांच कर रहे है। उसने सत्यापन कराया था या नहीं इस बात भी जांच कर रहे है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH