सक्ती से बड़ी खबर , नाबालिक का अपहरण कर रेप , पुलिस ने रायगढ़ से किया नाबालिग को बरामद

सक्ती , 29-08-2022 2:33:41 AM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर , नाबालिक का अपहरण कर रेप , पुलिस ने रायगढ़ से किया नाबालिग को बरामद
सक्ती 28 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सक्ती क्षेत्रांतर्गत रहने वाले प्रार्थी ने दिनांक 25 अगस्त 2022 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है जिस पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 293/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
                        
प्रकरण नाबालिक बालिका के अपहरण से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विवेचना के दौरान पता चला कि नाबालिक अपहृता को शिवा पटेल द्वारा भगाकर ले जाने की बात सामने आने पर सक्ती पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को आरोपी के कब्जे से रायगढ से बरामद किया गया। 
                       
प्रकरण में पीड़िता का कथन लेने पर आरोपी शिवा पटेल द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि, 04 , 06 पोक्सो एक्ट जोड़ी गई। 
                          
प्रकरण के आरोपी शिवा पटेल निवासी टेमर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 27 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है। 
                     
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही करने में निरीक्षक कमल किशोर महतो , सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव , शंकर लाल साहू , महिला प्रधान आरक्षक बिन्दुमति राज , आरक्षक कमल किशोर साहू एवं महिला आरक्षक . दिव्यांशा गोड़ का सराहनीय योगदान रहा।
सक्ती से बड़ी खबर , नाबालिक का अपहरण कर रेप , पुलिस ने रायगढ़ से किया नाबालिग को बरामद

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH