छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निकली चोर , सुने मकान से जेवर पर किया था हाथ साफ

धमतरी , 29-08-2022 1:35:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निकली चोर , सुने मकान से जेवर पर किया था हाथ साफ
धमतरी 28 अगस्त 2022 -  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक के घर से चोरी हो गई। उसके घर में किसी और न नहीं बल्कि उसके ही जान पहचान वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चोरी की थी। बताया गया कि पीड़ित के घर पर दोपहर को कोई नहीं रहता था। उसी दौरान महिला उसके घर में घुसी और गहने पार कर दिए थे। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले दानी टोला में रहने वाला थानसिंह साहू (24) काम करने के लिए बाहर गया था। उसकी पत्नी भी काम करने के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान घर के आलामारी से गहने पार हुए थे। मगर घर आने के बाद भी पति-पत्नी को इस बात की भनक भी नहीं लगी थी। इधर,युवक की पत्नी ने शनिवार को जब आलमारी चेक किया तो उसमें से गहने गायब थे। 

आलमारी के लॉकर से पायल, कंगन समेत 70 हजार के जेवर गायब हो गए थे। इसकी जानकारी उसने तुरंत अपने पति को दी। इसके बाद थानसिंह ने मामले की शिकायत थाने में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। ऐसे में जिस तरह से घर में चोरी हुई थी। उससे पुलिस को यह शक हुआ था कि इस वारदात को किसी पहचान वाले ने ही अंजाम दिया है। इससे बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। 

उस दौरान पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ध्रुव (43) से भी पूछताछ की। पूछताछ में वह घबरा गई थी और पुलिस को ही गुमराह करने की कोशिश करने लगी। बस इसी बात पर पुलिस को शक हो गया और पुलिस ने उससे जब कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए जेवर उससे जब्त किए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH