बड़ी खबर , बाल संप्रेषण गृह से 05 अपचारी बालक फरार , पुलिस सभी की तलाश में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , बाल संप्रेषण गृह से 05 अपचारी बालक फरार , पुलिस सभी की तलाश में जुटी
रीवा 28 अगस्त 2022 -  बाल संप्रेषण गृह से रविवार की तड़के पांच बाल अपचारी रसोई की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। संप्रेषण गृह में तैनात सुरक्षाकर्मी को जब इस बात की पता चली तो वह उनकी खोज खबर में जुट गए। इसकी सूचना समान थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

बाल संप्रेषण गृह में कुछ दिनों पहले बाल संप्रेषण गृह में पांच अपचारी को लाया गया था। इन पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। शनिवार की पूरी दोपहर यह संप्रेषण गृह में साथ-साथ देखे गए और इस दौरान सुरक्षा कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहे। शाम के समय सभी ने खाना और नाश्ता भी किया। सभी को सोने के लिए उनके कमरे में भेजा गया। यह सभी सोने चले गए। रविवार के तड़के पांच की संख्या में यह बाल अपचारी रसोई घर में पहुंचकर खिड़की को तोड़कर भागने में सफल हो गए। जब तक फरार होने में सफल हो चुके थे, तब सुरक्षाकर्मियों को चला पता चला। पता चलते ही इनकी पतासाजी शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्दी इन्हें पकड़ लिया जाएगा।

बाल संप्रेषण गृह में अपचारी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिनकी बकायदा ड्यूटी लगाई जाती है। सवाल यह है कि जब यह खिड़की तोड़ रहे होंगे तो आवाज भी आई होगी, लेकिन इन तमाम शोर-शराबे के बाद भी जब सुरक्षाकर्मी को पता नहीं चला। इससे जाहिर होता है कि सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। यदि ऐसा नहीं हुआ होता तो यह संप्रेषण गृह से भागने में सफल नहीं हो पाते।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH