निर्माणाधीन मकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिला प्रेमी प्रेमिका की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निर्माणाधीन मकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिला प्रेमी प्रेमिका की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
महोबा 28 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया. फांसी के फंदे पर लटके दोनों शवों देखकर लोग हैरान रह गए. प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई है. शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. घटना अजनर थाना क्षेत्र के वनरेंज मुख्य मार्ग की है।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी का अपनी ही बुआ की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. जानकारी के मुताबिक, बमनौरा गांव में रहने वाला 18 साल का सोनू रायकवाड़ 16 अगस्त को महोबा के नयापुरा बंधानवार्ड में रहने वाली अपनी बुआ लालता रायकवाड़ के घर जाने के लिए निकला था, मगर वापस लौटकर नहीं आया. बताया जा रहा है कि जब निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध आने लगी तो गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और ंमकान के दरवाजे को तोड़ा. अंदर का नजारा देखते ही सबके होश उड़ गए. वहां दो शव लटके हुए थे.

शव कई दिन पुराने होने के कारण उनसे काफी दुर्गंध आ रही थी. साथ ही वे काफी फूल भी गए थे. पूछताछ में पता चला कि शव सोनू और उसकी बुआ की बेटी का है. सोनू हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद पुलिस में जाने की तैयारी कर रहा था. जबकि, सोनू की बुआ की बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के शव एक साथ कमरे में संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटके होने की वजह से पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस द्वारा दोनों ही परिवारों से भी पूछताछ की जा रही है. ऑनर किलिंग, हत्या और आत्महत्या में उलझी प्रेमी युगल की मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. वहीं, इस मामले में दोनों ही परिवार के लोग खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH