देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में मिले इतने संक्रमित , पढ़े कोरोना का पूरा अपडेट ,,
देश , 20-07-2020 6:43:00 PM
नई दिल्ली 20 जुलाई 2020 - देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 40,225 नए मामले सामने आए और 681 लोगों की मौत हुई है. भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11,18,043 हो गई है. इनमें 390459 एक्टिव केस हैं तो वहीं 700,087 लोग ठीक हो चुके हैं. 27,497 लोगों ने अबतक जान गंवाई है.
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त चार लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.














