नाबालिग को मंदिर घुमाने के बहाने ले जाकर , जबरजस्ती मांग में भरा सिंदूर , आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग को मंदिर घुमाने के बहाने ले जाकर , जबरजस्ती मांग में भरा सिंदूर , आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद 27 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने 12 साल की नाबालिग लड़की को मंदिर ले जाकर मांग में जबरदस्ती सिंदूर भर दिया. फिर उसे अपने साथ भगा कर ले जाने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन में ही पकड़ लिया और गिरफ्तार करके थाने ले गई. मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स लड़की को घुमाने के बहाने मंदिर ले गया था. वहां उसने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और उसे डरा-धमका कर अपने साथ चलने को कहा. लड़की के मना करने के बावजूद वह जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाने लगा. लेकिन जब वह उसे ले जा रहा था तो लड़की के किसी परिचित ने उन्हें देख लिया. फिर तुरंत लड़की के घर वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. लड़की भी आरोपी के साथ ही थी. पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप दिया. जबकि, आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि वे लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और परिवार के साथ सिहानी गेट इलाके में रहते हैं. उनकी बेटी 12 साल की है और छठी कक्षा में पढ़ती है. उन्होंने बताया कि बिहार का ही रहने वाला कृष्णा नाम का युवक भी उनके पड़ोस में ही रहता है. उसका उनके घर में आना-जाना था. शुक्रवार के दिन कृष्णा उनके घर आया और उनकी बेटी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. काफी देर तक जब वे दोनों नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया. इसी बीच किसी परिचित ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को कोई शख्स अपने साथ रेलवे स्टेशन की तरफ लेकर गया है. जैसे ही पुलिस और लड़की के घर वाले रेलवे स्टेशन पहुंचे तो हैरान रह गए. लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था. घर वालों ने जब पूछा तो लड़की ने बताया कि कृष्णा उसे मंदिर ले गया था और वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. साथ ही यह बात किसी को ना बताने के लिए भी कहा. लड़की ने बताया कि विरोध करने पर कृष्णा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल आरोपी कृष्णा पुलिस की गिरफ्त में है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH