विधायक ने दी दो टूक चेतावनी , किसान के घर कुर्की करने पहुंचे तो सलामत नहीं लौटेंगे अधिकारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधायक ने दी दो टूक चेतावनी , किसान के घर कुर्की करने पहुंचे तो सलामत नहीं लौटेंगे अधिकारी
दमोह 26 अगस्त 2022 - अपने दबंग स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली पथरिया से बसपा की विधायक रामबाई सिंह परिहार का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो तहसीलदारों को चेतावनी देती दिख रहीं हैं। वीडियो में वह कह रही है कि यदि किसान के घर की कुर्की की गई तो तहसीलदार सलामत वापस नहीं आएंगे। वह किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं करेंगी।

बताया जा रहा है की विधायक रामबाई किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट लेकर पहुंची थीं। कलेक्‍ट्रेट में उन्होंने ADM नाथूराम गौंड से मुलाकात कर किसानों के मुआवजे के संबंध में अवगत कराया था। वहां से वापस आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तहसीलदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगी। उनका कहना था कि पथरिया विधानसभा में तीन वर्ष पहले सांझली परियोजना के तहत बांध का निर्माण किया गया था। निर्माण में जिन किसानों की जमीन डूब क्षेत्र में आई थी, उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।

सांझली बांध के डूब क्षेत्र के किसानों को तीन-तीन लाख रुपये का जो मुआवजा मिलना था वह अभी नहीं मिला है। इस समय भीषण बारिश के चलते कई गांव के किसानों की जमीन डूब में आ गई है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि चार से पांच दिन के अंदर सभी किसानों का पैसा उनके खातों में पहुंच जाएगा। विधायक रामबाई ने बताया कि किसानों को तहसीलदारों के द्वारा वारंट देकर कुर्की की धमकी दी जा रही है जिस पर उन्होंने कहा की किसी भी किसान को आप नोटिस दें अच्छी बात है, लेकिन यदि किसी किसान के घर कुर्की करने पहुंचेंगे तो वहां से सही सलामत लौट कर घर नहीं आ पाएंगें। क्योंकि वह किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगी।

वह हर समय किसानों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कई किसानों का एक लाख तो किसी का पचास हजार रुपये कर्ज माफ किया था और अभी वर्तमान में बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में तहसीलदारों के द्वारा कुर्की के नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH