पालिका के ठेकेदार ने महिला इंजीनियर के साथ किया रेप का प्रयास , खुद को कमरे में बंद कर बचाई इज्जत

उत्तर प्रदेश , 26-08-2022 7:56:59 PM
Anil Tamboli
पालिका के ठेकेदार ने महिला इंजीनियर के साथ किया रेप का प्रयास , खुद को कमरे में बंद कर बचाई इज्जत
मिर्जापुर 26 अगस्त 2022 -  उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में महिला अधिकारी ने ठेकेदार पर घर में घुस कर जबरन छेड़खानी और रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कटरा कोतवाली इलाक़े का है. जल निगम (ग्रामीण) में जूनियर इंजीनियर के पद कार्यरत महिला ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला इंजीनियर की शिकायत के मुताबिक विभाग में ठेकेदारी का काम करने वाला सुहैल खान 23 अगस्त 2022 को देर रात उसके घर पहुंचा और पति की अनुपस्थिति में दरवाजा खटखटाया. महिला ने शिकायत में बताया है कि जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपी अंदर आया और उससे छेड़खानी करने लगा. इतना ही नहीं ठेकेदार ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की भी कोशिश की. आरोपी से बचने के लिए पीड़िता ने शोर मचाया और मदद के लिए पुलिस के डायल 112 पर भी फोन किया. अब पुलिस ने इस मामले में आईपीसी कि धारा 354क और धारा 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसके बाद पीड़ित महिला का बयान लिया गया और फिर आरोपी ठेकेदार सुहैल खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि महिला ने शिकायत दर्ज करवायी थी जिस पर जांच की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जाएगा. वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि आरोपी सुहैल खान पीड़ित महिला अधिकारी को पहले से जानता था. सुहैल जल निगम में ठेकेदारी का कार्य करता है. वह पीड़ित महिला अधिकारी को अपनी बहन बताता था. रक्षाबंधन के दिन उसने राखी भी बंधवाई थी जिसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. हालांकि 23 अगस्त को महिला अधिकारी के घर पहुचे सुहैल के बर्ताव से पीड़ित स्तब्ध रह गयी थी।
पालिका के ठेकेदार ने महिला इंजीनियर के साथ किया रेप का प्रयास , खुद को कमरे में बंद कर बचाई इज्जत

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH