स्कूलों को खोले जाने पर सस्पेंस कायम , स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया यह बड़ा बयान ,,
छत्तीसगढ़ , 20-07-2020 12:51:35 PM
रायपुर 20जुलाई 2020 - छत्तीसगढ में फिलहाल स्कूलों को शुरू करने पर सरकार ने कोई विचार नहीं किया है। सरकार के मुताबिक
हालात के मद्देनजर अभी स्कूलों को बंद ही रखे जाना ही उचित है।
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने शिक्षा सत्र को लेकर ताजा बयान दिया है।
शिक्षा मंत्री के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अभी स्कूल शिक्षा सत्र की तारीख तय नहीं की गई है। फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है। संक्रमण की वजह से सरकार जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती जिससे बच्चे किसी मुसीबत में फंसें।
हालात में सुधार होने पर राज्य सरकार नए शिक्षा सत्र की तारीख का ऐलान करेगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा सत्र को लेकर अभी काेई तारीख तय नहीं है। छात्रों को पुस्तक और यूनिफॉर्म होम डिलीवरी की जा सकती है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले छात्रों को सूखा राशन घरों में पहुंचवाया गया है। नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास की भी व्यवस्था की गई है।
एक तरफ राज्य सरकार स्कूल खोलने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं ले पा रही है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय सरकार केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रकिया को ऑनलाइन किया गया है।














