कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा , विकास दुबे पर यह सरकारी विभाग भी था मेहरबान ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा , विकास दुबे पर यह सरकारी विभाग भी था मेहरबान ,,
कानपुर 20 जुलाई 2020 - पुलिस और एसटीएफ के हाथों उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान एक मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर एक और खुलासा हुआ है। इस खुलासे से साफ होता है कि विकास की मिलीभगत केवल पुलिस विभाग में ही नहीं थी बल्कि प्रशासन के अन्य विभागों में थी। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि बिजली विभाग भी विकास दुबे के आगे नतमस्तक था। विकास दुबे के घर में एसी, फ्रिज सहित सबमर्सिबल पम्प औऱ बिजली के तमाम उपकरण लगे हुए थे लेकिन इसके बावजूद भी उसके घर का बिल महज 450 रुपये आता था। 

विकास दुबे की शानदार कोठी में बिजली से संचालित होने वाले उपकरणों की बात करें तो इनमें तीन एयर कंडीशनर (एसी), 30 के करीब बल्ब, एक सबमर्सिबल पम्प , तीन एलईडी टीवी. दो रेफ्रिजेटर, एक दर्जन से अधिक पंखों के अलावा 20 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। इतने सारे बिजली से चलने वाले उपकरणों के बावजूद भी घऱ का बिल महज 450 रुपये आता था।

 भरपूर बिजली का इस्तेमाल होने के बावजूद भी विकास दुबे के घर में 1 किलोवाट का बिजली मीटर लगा हुआ था। जो बिल आया है उसमें बेसिक चार्ज और कुछ रीडिंग ही बिल दिखाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास के घर का बिल भी सब स्टेशन में जमा हो जाता था लेकिन कौन जमा करता था इसका पता नहीं चल पाया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो विकास की कोठी में जाकर चैक कर सकें कि कितनी बिजली की खपत वहां हो रही है। विकास की दबंगई का ही आलम था कि कोई भी सरकारी या शासकीय कर्मचारी या अधिकारी उस पर हाथ डालने से डरता था। इतना ही नहीं विकास के जो गुर्गे थे उनके यहां भी मीटर नहीं लगा था।

विकास दुबे के बारे में जो बात अब सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक उससे गर्मी बर्दाश्त नहीं होती थी। वह घर में रहे या गाड़ी में हर जगह उसे एसी चाहिए होता था। घर में जब भी विकास कमरे में प्रवेश करता था तो उससे 10 मिनट पहले वहां एसी चलाया जाता था। इसी तरह गाड़ी में विकास के बैठने से 10 मिनट पहले एसी चला दिया जाता था तांकि गाड़ी ठंडी हो सके। विकास केसभी गुर्गे बिजली का मुफ्त इस्तेमाल करते थे , मामले के सामने आने के बाद अब बिजली विभाग भी जांच में जुट गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH