रिश्ता पक्का होने के बाद युवती के सामने आई मंगेतर की असलियत , उसके बाद मंगेतर ने किया यह कांड

उत्तर प्रदेश , 26-08-2022 1:15:48 AM
Anil Tamboli
रिश्ता पक्का होने के बाद युवती के सामने आई मंगेतर की असलियत , उसके बाद मंगेतर ने किया यह कांड
गोरखपुर 25 अगस्त 2022 -  गोरखपुर में युवक के नशे का आदी होने की जानकारी होने पर एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के शादी से मना करने की जानकारी होने पर मनबढ़ युवक ने बुधवार की शाम को लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। लड़का दो कारों से अपने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे जबरन साथ ले जाने लगा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गुलरिहा क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। 

वहां के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी की बातचीत देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे के एक युवक से की थी। इस दौरान लड़की और लड़के में फोन पर बातचीत भी होने लगी। लड़की पक्ष को युवक के नशे का आदी होने का पता चला। इस पर लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इंकार करने से युवक नाराज हो गया जिसके बाद युवक दो कार से अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बुधवार की शाम तकरीबन 6 बजे लड़की के घर पहुँच गया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। परिजनों के विरोध करने पर लड़के के साथ पहुंचे साथी मारपीट पर आमादा हो गए। 

उन्होंने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर और घरवालों के विरोध करने पर लड़का और नाराज हो गया। भीड़ के आते ही लड़का वहां से दोस्तों संग फरार हो गया। भागते हुए लड़का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH