एक साल के दुधमुंहे बच्चे को छोड़ कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी , अब पति बच्चे को कंधे पर लेकर चलाता है रिक्शा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक साल के दुधमुंहे बच्चे को छोड़ कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी , अब पति बच्चे को कंधे पर लेकर चलाता है रिक्शा
जबलपुर 25 अगस्त 2022 -  कलेजे के टुकड़े को जन्म देने वाली मां ने त्याग दिया परंतु पिता उसे सीने से लगाए रहता है। बेटे को सीने से चिपकाए पिता रिक्शा लेकर घर से निकल पड़ता है। एक हाथ में रिक्शे का हैंडल थामता है तथा दूसरे हाथ से बच्चे को सीने से लगाए रहता है। चरगवां में वह जिस मार्ग से रिक्शा लेकर गुजरता है लोग उसे देखते रह जाते हैं। मूलत: बिहार के कठियार निवासी राजेश मालदार रोजगार की तलाश में एक दशक पूर्व जबलपुर आया था। इन दिनों चरगवां में रिक्शा चलाने का काम कर रहा है। जिस महिला से उसने विवाह किया था वह दो मासूम बच्चों व राजेश को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। तबसे राजेश अपने 12 माह के बेटे को सीने से लगाए रिक्शा चला रहा है। उसकी गरीबी और बेबसी देखकर लोग मदद के लिए आगे आने लगे हैं।

राजेश मालदार बिहार से आने के बाद जबलपुर में रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर अपना डेरा जमा लिया था। वहीं रहकर मजदूरी करने लगा। फुटपाथ पर ही अपने माता-पिता के साथ जीवन यापन करने वाली सिवनी जिले की एक युवती से राजेश का प्रेम हो गया। दोनों ने शादी कर ली। दो बच्चों लक्ष्मी (3) व अजय (12 माह ) का जन्म हुआ। स्टेशन का फुटपाथ छोड़कर वह पत्नी व बच्चों को लेकर चरगंवा चला गया। वहां भी फुटपाथ पर टीन टपरे व पालिथिन की झोपड़ी बनाकर रहने लगा। रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करने लगा। करीब एक माह पूर्व राजेश की पत्नी अपने किसी प्रेमी के भाग गई।

मासूम बच्चों के भरण पोषण के लिए राजेश के पास रिक्शा चलाने अथवा मजदूरी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। बेटी कुछ समझदार है, इसलिए वह उसे फुटपाथ पर रहने वाली अपनी मुंहबोली सास के पास छोड़ देता है। बेटे अजय को साथ में लेकर रिक्शा चलाने के लिए चला जाता है। राजेश का कहना है कि रिक्शा चलाने के दौरान बेटे की भूख प्यास का वह ख्याल रखता है। यही वजह है कि वह उसे किसी और के पास नहीं छोड़ता। राजेश ने कहा कि ऐसे भी हालात बनते हैं, जब उसे भूखे पेट रहना पड़ता है, परंतु अपने दोनों बच्चों का पेट भरने में वह कोई कसर नहीं छोड़ता।
एक साल के दुधमुंहे बच्चे को छोड़ कर प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी , अब पति बच्चे को कंधे पर लेकर चलाता है रिक्शा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH