विवाहिता को मदद करने का झाँसा दे कर किया तीन साल तक किया रेप , नगद और जेवर भी हड़पे

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विवाहिता को मदद करने का झाँसा दे कर किया तीन साल तक किया रेप , नगद और जेवर भी हड़पे
मथुरा 24 अगस्त 2022 - उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने सहारा देकर महिला से रेप किया. मथुरा के थाना छाता तहसील के गांव की रहने वाली एक महिला ने पति के मामा के लड़के पर मदद दिए जाने की आड़ में बलात्कार का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के गहने और कैश को भी छीन कर उसे घर से भगा दिया. फिलहाल पीड़िता अब दर-दर की ठोकर खा रही है।

दरअसल, पीड़िता की शादी 2010 में हुई थी. शादी के बाद उसे दो लड़के हो गये मगर कुछ साल बाद ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से पीड़िता अपने मायके चली गई. काफी दिन हो जाने के बाद पति के मामा का लड़का अर्जुन राजीनामा करने की बात कहकर पीड़ित को मायके से ले आया. पीड़ित महिला उसके साथ पांच तोले सोना और पांच लाख रुपये लेकर आ गई. आरोपी पीड़िता को अपने ही घर पर रखने लगा. कुछ दिन होने के बाद पीड़िता को झांसा देकर अवैध संबंध बनाना शुरू कर दिया मगर तीन साल तक कुछ नहीं हुआ तो पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, मगर आरोपी हमेशा बात को टालता रहा।

जब पीड़िता ने शादी का ज्यादा दबाब बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसको टॉर्चर करना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया. पीड़िता ने जब अपने जेवर और पैसे मांगे तो आरोपी ने हथियार के बल पर डरा धमका कर भगा दिया. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत शेरगढ़ थाने की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई. पीड़िता ने बताया कि जब मैंने इसकी शिकायत अपने यहां की तो वहां की पुलिस ने शेरगढ़ घर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी के घर से हथियार भी बरामद किए. मगर उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिलहाल, पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH